Search This Blog
Hey everyone I will give you total knowledge of all the things like technical,social, motivational etc. Come into my blog and enjoy.
Featured
- Get link
- X
- Other Apps
आखिर क्यों हैं लाल चंदन इतना महंगा ? क्या है इसके पीछे का कारण?
लाल चंदन को हम लाल सोने के नाम से भी जानते हैं इसका महंगा होने की बात करे तो जैसा कि हम जानते हैं कि अगर किसी भी चीज की मांग ज़्यादा हैं और उसकी सप्लाई कम तो वो चीज़ महंगी ही होगी। इसका अंदाजा हम इस चीज़ से ही लगा सकते हैं कि दुनियां भर में लाल चंदन सिर्फ भारत के तमिलनाडू की सीमा से लगे आंध्रा प्रदेश के चार ज़िलों नेल्लोर, कुरनूल, चितूर, कड्डपा में ही पाया जाता है।
इसके इतना महंगे होने की वजह से इसकी तस्करी भी बहुत होती है, और इसकी सबसे ज़्यादा तस्करी की बात करे तो वो चीन में होती है। इसका उपयोग चीन में दवाइयां बनाने और चीनी लोग इससे बने फर्नीचर के समान को भी बहुत पसंद करते हैं। चीन के इलावा इसकी जापान और मंगोलिया में भी भारी मांग है। अभी हाल हि में रिलीज़ हुई अल्लू अर्जुन की फिल्म "पुष्पा" भी इसी लाल चंदन पे ही आधारित है।
अगर लाल चंदन के वृक्ष की लंबाई की बात करें तो इसकी लंबाई 8से 11मीटर होती हैं और अगर एक लाल चंदन के वृक्ष के बड़े होने के समय की बात करें तो इसे बड़ा होने में 15से 30 साल लग जाते हैं बड़ा होने में और अगर हम इसकी कीमत की बात करें तो 1टन लाल चंदन की कीमत 2से 5 करोड़ रुपए होती है यानि कि 1किलो चंदन की कीमत 20000रुपए। यही कारण है कि इसकी तस्करी इतनी क्यों होती है।
अगर भरता में कोई लाल चंदन की तस्करी करता पकड़ा जाए तो उसे भारत के कानून अनुसार 11साल की सजा होती है। दुनिया भर में चंदन की 16 प्रजातियां हैं। आशा करता हूं कि यह information अच्छा लगा होगा।
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment